बहराइच में यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 506 वाहनों के चालान से 6.93 लाख रुपये जुर्माना
बहराइच में सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
27 अगस्त को यातायात पुलिस टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग करते हुए 506 वाहनों का चालान कर 6 लाख 93 हजार 100 रुपये का जुर्माना लगाया।
अभियान के दौरान तीन सवारी बैठाकर चलने पर 26 चालान और तेज गति से वाहन चलाने पर 109 चालान किए गए। वहीं हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाते हुए उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है।