Public App Logo
प्रधानाचार्य श्री खजान चंद का विद्यालय में विधिवत स्वागत जोगिंदर नगर: पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (CBSE), जोगिंदर नगर में मानसून अवकाश के दौरान कार्यभार ग्रहण करने वाले नवनियुक्त प्रधानाचार्य श्री खजान चंद का विद्यालय में अवकाश समाप्ति के पश्चात विद्यालय स्टाफ द्वारा विधिवत स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने प्रधानाचार्य श्री खजान चंद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री खजान चंद ने विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के साथ अपने विचार साझा करते हुए कहा कि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। - Mandi News