
Sirmour: चांदनी पंचायत के अम्बोन गांव में गैस सिलेंडर विस्फो**ट, समय रहते बाहर निकला परिवार, बड़ा हाद**सा टला...
जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत चांदनी के अम्बोन गांव में रसोई गैस सिलेंडर में हुए भी*षण वि*स्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि सि*लेंडर के पर*खचे उड़ गए और मकान को भी नुक*सान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल गए, जिससे कोई जन*हानि नहीं हुई। स्थानीय पंचायत प्रधान यशपाल ठाकुर और अधिवक्ता हर्ष तोमर ने बताया कि यह हा*दसा अत्तर सिंह के घर में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उज्ज्वला योजना के तहत उपयोग में लाया जा रहा रसोई गैस सिलें*डर अचा*नक फ*ट गया। धमा*के की तेज आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दह*शत फैल गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का हालचा*ल जाना। विस्फो*ट से घर के सामान और भवन को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ि*त परिवार को उचित आर्थिक सहायता और नुक*सान का आकलन कर राहत प्रदान करने की मांग की है। प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और विस्फो*ट के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हा*दसा गैस रिसाव, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से हुआ।