Public App Logo
Jansamasya
Janmashtami
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

डीएम की सख्ती के बाद बड़हिया अस्पताल पर बड़ा एक्शन, प्रभारी को 24 घंटे में जवाब देने का आदेश बड़हिया (लखीसराय): CHC बड़हिया की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के औचक निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जे.पी. सिंह ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर बिंदुवार जवाब देने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पत्र (ज्ञापांक-1089, दिनांक 18 जुलाई 2026) में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो प्रपत्र ‘क’ गठित कर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को अनुशंसा भेजी जाएगी। डीएम के निरीक्षण में सामने आईं बड़ी गड़बड़ियां 17 और 18 जुलाई को जिलाधिकारी ने बड़हिया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। वहीं मरीजों और स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल की कार्यशैली को लेकर कई गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। चार गंभीर आरोपों पर मांगा गया जवाब 1. अस्पताल से लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि प्रभारी सप्ताह में केवल एक-दो दिन और कुछ घंटों के लिए ही अस्पताल आते हैं, जिससे ओपीडी सहित प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 2. ड्यूटी रोस्टर में अनियमितता निरीक्षण के दौरान रोस्टर में दर्ज चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जबकि उनकी जगह आयुष चिकित्सक सेवाएं देते पाए गए। आयुष चिकित्सकों ने बताया कि वे प्रभारी के मौखिक आदेश पर ड्यूटी कर रहे थे, जिसकी कोई आधिकारिक सूचना सिविल सर्जन कार्यालय को नहीं दी गई थी। 3. डीएम के आदेश की अनदेखी जिलाधिकारी ने पहले ही सभी स्वास्थ्य सेवाओं को पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद नया भवन बंद मिला और पूरा संचालन पुराने जर्जर भवन से किया जा रहा था। 4. बायोमेट्रिक उपस्थिति में गड़बड़ी का आरोप नोटिस में आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने में अनियमितता बरती गई और बायोमेट्रिक प्रणाली में हेरफेर कर वेतन निकासी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की मोबाइल लोकेशन की भी जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का कड़ा संदेश सिविल सर्जन ने साफ कर दिया है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को सरकारी अस्पतालों में जवाबदेही और व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। #khabarlakhisarai #lakhisarai #Barhiya

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 20, 2026

MORE NEWS

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक निर्माण पर कार्यशाला आयोजित
लखीसराय। बिहार सरकार की बिहार स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक  निर्माण" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण देना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू एम. तुगनायत ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार और उद्यमिता का समन्वय समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने और अपने नवाचारों के माध्यम से समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा ने बिहार स्टार्टअप नीति के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप और अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता दयानंद कुमार मेहता (संस्थापक, स्किल दर्पण) ने प्रभावी पिच डेक तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समस्या की पहचान, समाधान, बिजनेस मॉडल, लक्ष्य बाजार, प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त, वित्तीय योजना और निवेशकों के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति के महत्वपूर्ण पहलुओं को उदाहरणों के साथ समझाया।
स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार ने बिहार स्टार्टअप कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों, आवेदन प्रक्रिया और सहायता तंत्र की जानकारी दी। वहीं उद्योग विस्तार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उद्योग विभाग की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्टार्टअप विचारों एवं पिच डेक निर्माण से जुड़े प्रश्नों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से नवाचार आधारित उद्यम स्थापित कर बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक निर्माण पर कार्यशाला आयोजित लखीसराय। बिहार सरकार की बिहार स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक निर्माण" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू एम. तुगनायत ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार और उद्यमिता का समन्वय समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने और अपने नवाचारों के माध्यम से समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा ने बिहार स्टार्टअप नीति के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप और अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता दयानंद कुमार मेहता (संस्थापक, स्किल दर्पण) ने प्रभावी पिच डेक तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समस्या की पहचान, समाधान, बिजनेस मॉडल, लक्ष्य बाजार, प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त, वित्तीय योजना और निवेशकों के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति के महत्वपूर्ण पहलुओं को उदाहरणों के साथ समझाया। स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार ने बिहार स्टार्टअप कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों, आवेदन प्रक्रिया और सहायता तंत्र की जानकारी दी। वहीं उद्योग विस्तार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उद्योग विभाग की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्टार्टअप विचारों एवं पिच डेक निर्माण से जुड़े प्रश्नों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से नवाचार आधारित उद्यम स्थापित कर बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 27, 2026

लखीसराय युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय साव गिरफ्तार, बताया जा रहा है NEET पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन  के दौरान हुए उपद्रव है कारण।

लखीसराय युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय साव गिरफ्तार, बताया जा रहा है NEET पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव है कारण।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 26, 2026