
#प्रयागराज के करेली में दो युवकों से लूट का आरोप, चार बदमाश फरार!
=====================
#लेखक प्रतियोगिता संपादक अशोक सोनी गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक दिनांक 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार
======================
#प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र के करेलाबाग इलाके में देर रात चार बदमाशों द्वारा दो युवकों से लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने रास्ते में युवकों को रोककर तमंचा सटाया और मोबाइल, चेन व करीब 5 हजार रुपये नकद छीन लिए। वारदात के बाद चारों बदमाश बाइक से फरार हो गए।
#जानकारी के मुताबिक दोनों युवक करेलाबाग इलाके में टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तमंचा दिखाकर मोबाइल, चेन और नकदी छीन ली गई। इसी दौरान उनका एक अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की चेकिंग
#लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। करेलाबाग के अलावा बक्शी मोढ़ा, करछना समेत आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्धों की तलाश की गई, लेकिन देर रात तक बदमाशों का पता नहीं चल सका।
#पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। वहीं, करेली एसएचओ सचिदानंद सिंह के अनुसार दोनों युवक एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और उनके बीच लेनदेन को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#Prayagraj #PrayagrajNews #Kareli #Karelabagh #CrimeNews #Robbery #UPPolice #UttarPradesh #BreakingNews #LocalNews