उत्तराखंड: श्रीनगर गढ़वाल की दिया ने जीता मिस उत्तराखंड का ताज!
गढ़वाल की धड़कन, श्रीनगर (ब्राह्मण मोहल्ला) की दिया पंवार ने मिस उत्तराखंड-2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर दो-दो खिताब अपने नाम कर लिए।
सिनमिट कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित इस ग्रैंड शो में दिया ने अपने कॉन्फिडेंस, स्टाइल और अदाओं से सबका दिल जीत लिया और मिस पौड़ी गढ़वाल-2026 और मिस मीडिया च्वाइस-2026 का ताज पहना।
छोटे शहर से बड़े सपने लेकर निकली दिया बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग की दीवानी है। सेंट थेरेसा और रेनबो स्कूल से पढ़ाई कर अब वह देहरादून में कॉलेज में है।
परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। पिता ताजवर सिंह पंवार और मां बबीता का कहना है - बेटी ने साबित कर दिया, मेहनत से सब कुछ मिलता है। अब अगला लक्ष्य - बॉलीवुड!
#MissUttarakhand2026 #DiyaPanwar #MissPauriGarhwal2026 #MissMediaChoice2026 #DiyaPanwarMissUttarakhand #SrinagarGarhwal #PauriGarhwal #GarhwalGirl #UttarakhandNews #UttarakhandModel #BeautyQueen #PageantQueen #BeautyPageant #CrownWinner #PahadiGirl #PahadiPride #DevbhoomiUttarakhand #Uttarakhandi #Dehradun #UttarakhandToBollywood #GarhwalToBollywood #IndianModel #ModelLife #PageantLife #ViralNews #UttarakhandUpdates #UttarakhandBeauty #MissIndiaDream #BollywoodDream