
*गाजीपुर: सुखडेहरा गोलीकांड के तीन वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित*
भांवरकोल (गाजीपुर)। सुखडेहरा गोलीकांड में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, तीनों आरोपी थाना भांवरकोल में दर्ज मुकदमा संख्या 224/2026 में वांछित हैं। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और 352 के तहत मामला दर्ज है।
इनाम घोषित आरोपियों में सर्वेश राय उर्फ सिद्धू पुत्र सर्वेश्वर राय, आशुतोष राय उर्फ बिट्टू पुत्र सर्वेश्वर राय तथा उपेंद्र राय पुत्र सुभाषचंद्र राय शामिल हैं। सर्वेश और आशुतोष सुखडेहरा के निवासी बताए गए हैं, जबकि उपेंद्र राय गोंडी खास का निवासी है। तीनों के खिलाफ थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर में मुकदमा दर्ज है।
गोलीकांड के बाद से आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। तीनों पर इनाम घोषित होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश और तलाश की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
#Ghazipur #गाजीपुर #सुखडेहरा_गोलीकांड #भांवरकोल #GhazipurPolice #गाजीपुर_पुलिस #इनामिया_अपराधी #वांछित_आरोपी #पुलिस_कार्रवाई #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #उत्तरप्रदेश_समाचार #क्राइम_न्यूज़ #ताजा_खबर #VCkhabar #पत्रकार_राहुल_पटेल