कानपुर: 3 करोड़ की सरकारी जमीन हुई कब्जा मुक्त, जेसीबी से ढहाई बाउंड्रीवॉल-नींव, नक्शे पर उठा विवाद
कानपुर के शुक्लागंज स्थित कटरी पीपरखेड़ा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन से कब्जा हटवा दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से बाउंड्रीवॉल और नींव को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
प्रशासन का कहना है कि इस भूमि पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि स्थानीय निवासी ने सरकारी नक्शे पर सवाल उठाते हुए जमीन को अपनी बताकर जांच की मांग की है। मामले की जांच सोमवार को की जाएगी।
📍 स्थान: कटरी पीपरखेड़ा, शुक्लागंज, उन्नाव
📰 Ground Zero News
#Kanpur #Shuklaganj #Piparkheda #GovernmentLand #Encroachment #BulldozerAction #LandDispute #UttarPradesh #BreakingNews #GroundZeroNews #KanpurNews #UnnaoNews #STPProject #viralnews