मिर्जापुर में डाक विभाग की बड़ी पहल, रविवार को भी खुलेंगे 552 डाकघर
🚨 रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बड़ी राहत!
अब राखी भेजने के लिए रविवार की छुट्टी बाधा नहीं बनेगी। नौकरी, पढ़ाई या कारोबार के कारण दूसरे शहरों में रहने वाले भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है।
मीरजापुर और सोनभद्र जनपद की 552 डाक शाखाएं 23 अगस्त (रविवार) को भी खुली रहेंगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन स्थित डाकघर में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक विशेष राखी बुकिंग काउंटर संचालित किया जाएगा।
डाक विभाग की इस पहल से बहनें अंतिम समय में भी अपनी राखी और शुभकामनाएं भाइयों तक भेज सकेंगी।
❤️📦 इस रक्षाबंधन दूरी नहीं, प्यार पहुंचेगा समय पर।
#Mirzapur #RakshaBandhan #IndiaPost #MirzapurNews #TodayMirzapur #रक्षाबंधन #मिर्जापुर