पटना. बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बांकीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है. अभिषेक बंटी ने कहा कि वह पारिवारिक कारणों से चुनावी मैदान से हट रहे हैं. उन्होंने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर अपना निर्णय भी बता दिया है.
Bihar, India | Jul 10, 2026