‘छुट्टी’ के लिए रिश्वत! ₹10 हजार घूस लेते रेलवे का चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर गिरफ्तार
बोकारो के भोजूडीह में CBI ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर को कथित तौर पर ₹10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
CBI के अनुसार, आरोपी ने मेडिकल लीव मंजूर करने के बदले शिकायतकर्ता से ₹25 हजार की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने ट्रैप बिछाया और आरोपी को ₹10 हजार लेते पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसर में तलाशी भी ली गई। आरोपी को धनबाद की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
#bokaro #Bhojudih #CBI #Bribery #Railway #Jharkhand #Corruption
Chas, Bokaro | Sep 15, 2026