Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

#वन्देभारतन्यूज़ :सीआईए होडल की बड़ी कार्रवाई: बांसवा हमले के दो मुख्य आरोपी दबोचे होडल उपमंडल के गांव बांसवा में महिलाओं से दुर्व्यवहार और हमले के आरोपी चंद घंटों में पुलिस गिरफ्त में,थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव बांसवा में घर में घुसकर हमला करने, महिलाओं से दुर्व्यवहार करने तथा दहशत फैलाने की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बांसवा निवासी राकेश उर्फ भोला और रवि के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि गांव बांसवा निवासी हरेंद्र उर्फ पिंकी ने थाना हसनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 20 जून 2026 की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी राकेश उर्फ भोला, रवि, दीपक उर्फ सुक्का, मोहित और राहुल अवैध हथियारों के साथ उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने पहले घर के मुख्य गेट पर ईंट-पत्थर बरसाए और फिर जबरन कुंदा खोलकर घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्परता से कार्रवाई शुरू की और सीआईए स्टाफ तथा थाना हसनपुर की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी राकेश उर्फ भोला एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित करीब पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियारों की बरामदगी तथा मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही आरोपियों से अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है।

Hodal, Palwal | Jun 24, 2026