
बैरिया में पुजहा बांध से आसाराम पटखौली तक तटबंध का निरीक्षण, विधायक नारायण प्रसाद ने दिए आवश्यक निर्देश
संभावित बाढ़ को देखते हुए पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद ने बैरिया प्रखंड के पुजहा बांध से लेकर आसाराम पटखौली तक तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को बाढ़ से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि हर वर्ष बाढ़ आने पर क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए समय रहते तटबंधों की मरम्मत और सुरक्षा कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की क्षति से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि पुजहा-पटजीरवा क्षेत्र में नदी का दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है, जिस पर विभाग को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। मौके पर बाढ़ संघर्षात्मक जल संसाधन विभाग के अध्यक्ष, सहायक अभियंता, उप अभियंता, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह आसाराम पटखौली के ग्रामीणों ने तटबंध की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद विधायक के निरीक्षण को ग्रामीणों की मांग से जोड़कर देखा जा रहा है। वही ग्रामीणों का कहना है। की बांध पर सफाई करने के लिए लगाए गए लोगो की उपस्थिती कभी नही रहती है। और ना ही सफाई हो पाया।