Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

नवगछिया: गंगा का भीषण कटाव जारी, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के पैतृक आवास पर भी संकट राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध पर ब्रह्म बाबा स्थान से करीब आधा किमी की दूरी पर कैंप कार्यालय के सामने रविवार की देर रात दो सौ मीटर के दायरे में अचानक गंगा का भीषण कटाव शुरू हो गया. कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि यदि इसे नहीं रोका गया, तो बहुत जल्द बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का पैतृक आवास इसकी जद में आ जायेगा, कटाव की सूचना मिलते ही ग्रामीण कटाव स्थल की ओर दौड़ पड़े. मौके पर भीड़ लग गयी. पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडलं, राघोपुर के सरपंच प्रमोद मंडल ने घटना की जानकारी जल संसाधन विभाग, डीएम व अन्य अधिकारियों को दी. इसके बाद जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर - पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कराया, हालांकि कटाव की रफ्तार काफी अधिक है. तटबंध किनारे स्थित जल संसाधन विभाग का कैंप कार्यालय नदी में समा गया. कटाव स्थल से महज आधा किमी की दूरी पर ही ऊर्जा मंत्री का घर है. देर रात तक कटाव का कहर जारी था. वहीं भर्भीषण कटाव से ग्रामीणों का आक्रोश अभियंताओं व बचाव दल पर फूट पड़ा. यह देख जल संसाधन विभाग के अभियंता टीम के साथ कटाव स्थल से पीछे हट गये और काम करना बंद कर दिया. तटबंध बचाव दल की टीम भी नहीं पहुंची थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और कटाव की विभीषिका व गंगा के रौद्र स्वरूप का जायजा लिया. सीओ ने जल संसाधन विभाग के अभियंता को अविलंब बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया, लेकिन देर रात तक भीषण कटाव जारी था. समाचार संप्रेषण तक बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका था. जिला पार्षद विजय मंडल व राघोपुर के सरपंच प्रमोद मंडल ने कहा कि जल संसाधन विभाग के अभियंता व टीम ग्रामीणों के आक्रोश को देख कटाव स्थल से हट गये. हम ग्रामीण अपने स्तर से तटबंध व गांव को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. यही स्थिति रही, तो बहुत जल्द ऊर्जा मंत्री का घर कटाव के दायरे में आ जायेगा. कटाव निरोधी कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, कटाव निरोधी कार्य के लिए सामग्री स्टोर किया जा रहा है.

Naugachhia, Bhagalpur | Jul 27, 2026