Public App Logo
Profile Picture

नव-बिहार समाचार

@9934070980
100Followers
4Following
भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में सीधी भर्ती का बम्पर मौका
नवगछिया: गंगा का भीषण कटाव जारी, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के पैतृक आवास पर भी संकट

राघोपुर-काजीकौरैया तटबंध पर ब्रह्म बाबा स्थान से करीब आधा किमी की दूरी पर कैंप कार्यालय के सामने रविवार की देर रात दो सौ मीटर के दायरे में अचानक गंगा का भीषण कटाव शुरू हो गया. कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि यदि इसे नहीं रोका गया, तो बहुत जल्द बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का पैतृक आवास इसकी जद में आ जायेगा, कटाव की सूचना मिलते ही ग्रामीण कटाव स्थल की ओर दौड़ पड़े. मौके पर भीड़ लग गयी. पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडलं, राघोपुर के सरपंच प्रमोद मंडल ने घटना की जानकारी जल संसाधन विभाग, डीएम व अन्य अधिकारियों को दी. इसके बाद जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर - पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कराया, हालांकि कटाव की रफ्तार काफी अधिक है. तटबंध किनारे स्थित जल संसाधन विभाग का कैंप कार्यालय नदी में समा गया. कटाव स्थल से महज आधा किमी की दूरी पर ही ऊर्जा मंत्री का घर है. देर रात तक कटाव का कहर जारी था. वहीं भर्भीषण कटाव से ग्रामीणों का आक्रोश अभियंताओं व बचाव दल पर फूट पड़ा. यह देख जल संसाधन विभाग के अभियंता टीम के साथ कटाव स्थल से पीछे हट गये और काम करना बंद कर दिया. तटबंध बचाव दल की टीम भी नहीं पहुंची थी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और कटाव की विभीषिका व गंगा के रौद्र स्वरूप का जायजा लिया. सीओ ने जल संसाधन विभाग के अभियंता को अविलंब बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया, लेकिन देर रात तक भीषण कटाव जारी था. समाचार संप्रेषण तक बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका था. जिला पार्षद विजय मंडल व राघोपुर के सरपंच प्रमोद मंडल ने कहा कि जल संसाधन विभाग के अभियंता व टीम ग्रामीणों के आक्रोश को देख कटाव स्थल से हट गये. हम ग्रामीण अपने स्तर से तटबंध व गांव को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. यही स्थिति रही, तो बहुत जल्द ऊर्जा मंत्री का घर कटाव के दायरे में आ जायेगा. कटाव निरोधी कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, कटाव निरोधी कार्य के लिए सामग्री स्टोर किया जा रहा है.
नवगछिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3,36,290 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट सहित 3 गिरफ्तार, टेम्पू जब्त

राजेश कानोड़िया, नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत कदवा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक टेम्पू से भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट की खेप नवगछिया से मधेपुरा की ओर ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में कदवा थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कदवा थाना चौक (एस०एच०-58) पर वाहन जांच प्रारंभ किया गया। वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध टेम्पू को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में टेम्पू से कुल 2,71,890 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट बरामद किया गया। साथ ही टेम्पू चालक 1. मंगल सिंह पिता स्व० बैजु सिंह, मक्खातकीया थाना- नवगछिया जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही टैंपू को जब्त कर लिया गया।

एसपी नवगछिया के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के क्रम में बताया कि उक्त प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट उसे मक्खातकिया स्थित रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार द्वारा मधेपुरा पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराया गया था। तत्पचात् मक्खातकिया स्थित रतन कुमार के घर से छापेमारी के क्रम में 71,400 प्रतिबंधित एवं नकली लॉटरी टिकट बरामद करते हुए 2. रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार पिता स्व० दयानंद साह सा०-मक्खातकीया थाना-नवगछिया जिला-भागलपुर और 3. मोहित कुमार पिता रतन कुमार उर्फ रतन कुमार स्वर्णकार सा०-मक्खातकीया थाना-नवगछिया जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या-80/26 दर्ज कर अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एसपी नवगछिया के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रतन कुमार एवं मोहित कुमार का अपराधिक इतिहास भी रहा है। जो इस प्रकार से है -
1. नवगछिया थाना कांड संख्या-80/25 धारा-318 (4)/338/336(3)/340(2)/112/3(5) बी०एन०एस० एवं 07 लॉटरी प्रिवेंशन एक्ट ।
2. नवगछिया थाना कांड संख्या-238/26 धारा-318 (4)/338/336(3)/340(2)/112/3 (5) बी०एन०एस० एवं 07 लॉटरी प्रिवेंशन एक्ट ।
विकसित देशों के लिए चुनौती बने भारत का हुआ नये युग में प्रवेश

विकसित देशों के लिए चुनौती बना भारत शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन के नये युग में प्रवेश कर गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहे जाने वाले जींद से हवा-पानी से चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जींद से सोनीपत के बीच दौड़ेगी।
यह हाइड्रोजन ट्रेन 89 किलोमीटर के सफर में गोहाना सहित 12 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन का किराया मौजूदा पैसेंजर ट्रेनों की तरह 10 से 35 रुपये रहेगा। नई तकनीक के कारण इसकी अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। बाद में इसका दिल्ली तक विस्तार करने की योजना है। इन दोनों शहरों के बीच 15 स्टेशन होंगे। इसके साथ ही भारत अब जर्मनी, फ्रांस, इटली, चीन और जापान जैसे चुनिंदा देशों के विशेष क्लब में शामिल हो गया है।
उद्घाटन यात्रा में यात्रियों ने शांत, बिना धुएं वाले सफर और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। हालांकि कुछ यात्रियों ने सीट कवर का रंग कपड़ों पर लगने की शिकायत की, जिस पर रेलवे ने आवश्यक सुधार का भरोसा दिया।
Video 4
भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों में सीधी भर्ती का बम्पर मौका
Video 6
सुल्तानगंज है या खुलतानगंज? 

जरा देख लें एक नजर
आपकी नजर है किधर
किसको इसकी फिकर
कौन है इतना बड़ा मगर
राजद नवगछिया में 4 जुलाई को मनाएगा संकल्प सभा, 5 जुलाई को भागलपुर में 30वां स्थापना दिवस समारोह 

नवगछिया। राष्ट्रीय जनता दल, नवगछिया के जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान के अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद राजद नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से निर्णय लिया कि दिनांक 04 जुलाई 26 को नवगछिया के आनंद निलय भवन (मकंदपुर चौक) में दिन के 11:00 बजे से राजद के स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाने के लिए एक संकल्प सभा किया जाएगा। वहीं संकल्प सभा आए लोग 05 जुलाई 2026 को भागलपुर मुख्यालय में स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।
बैठक का संचालन जिला महासचिव संजय मंडल ने किया जबकि राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार, राजद नेता डॉ. गौतम कुमार प्रीतम, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह पूर्व मुखिया नरेन्द्र यादव, जिला प्रवक्ता कपिलदेव मंडल, पंचायती राज प्रदेश महासचिव सुभाष यादव, राजद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. मोहिद्दीन,नगर अध्यक्ष तनवीर अहमद, नवगछिया प्रखंडअध्यक्ष हिमांशु यादव,राजद नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, रंगरा प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मेहींदास, राजद आपदा प्रबंधन अध्यक्ष अशोक यादव, राजद के वरिष्ठ नेता राजेंद्र यादव, नसीब रविदास,मो. सद्दाम सहित कई लोग उपस्थित थे। अंत में सबों ने 4 जुलाई को संकल्प सभा में अधिक से अधिक राजद कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया।
ऑनलाइन दवा व्यापार के खिलाफ 20 मई को 24 घंटे तक दवा दुकानों के बंद का हुआ आह्वान

राजेश कानोड़िया, भागलपुर (बिहार)। ऑनला...
Video 10
Video 11
अरे यार! राजस्थान से भी ज्यादा गर्मी बिहार में? प्रूफ देख लो भाई!
बड़ी खबर! 
क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी 
राज्यसभा में पास हुआ
👉 नेशनल क्रिएटर इकोनॉमी बिल 2026 🇮🇳
अब भारत में
YouTube creato...
NAUGACHIA : तेतरी जीरोमाइल में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम, दुकानदारों नें मांगा दो दिन का अल्टीमेटम

राजेश कानो...
मखाना की सबसे बड़ी मंडी है बिहार के पूर्णिया जिला में हरदा की मंडी
आज का पंचांग, खास खबरें, रोजगार भर्ती समाचार इत्यादि बहुत कुछ
Video 17
अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रूही कुमारी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय तिनटं...
भागलपुर: विक्रमशिला सेतु की बॉल-बेयरिंग खिसकी, 5 करोड़ से होगी मरम्मत; रोजाना 3 घंटे बंद रहेगा रूट

भागलपुर: विक्रमशिला ...
भागलपुर: विक्रमशिला सेतु की बॉल-बेयरिंग खिसकी, 5 करोड़ से होगी मरम्मत; रोजाना 3 घंटे बंद रहेगा रूट

भागलपुर: विक्रमशिला ...
अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रूही कुमारी द्वारा अपने सहयोगियों के साथ गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय तिनटं...
अभी अभी नवगछिया के नए 33वें एसपी राजेश कुमार ने संभाला अपना पदभार
नववर्ष की शोभा यात्रा
क्या अपने कभी चेक किया है, नहीं तो अब कर लो और कमेंट करें
नव-बिहार समाचार (@9934070980) | Public App