उत्तराखंड में मानसून का इंतजार अभी जारी है। मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, जबकि मौसम विभाग ने देहरादून समेत आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है।
#uttarakhand #weatherupdate #monsoon #rainalert #yellowalert #dehradun #uttarkashi #chamoli #rudraprayag #nainital #pithoragarh #weathernews #primenewsnetwork #PrimeNews