जिला स्तरीय अंतराष्ट्रीय योग कार्यक्रम 21 जून को
--
अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय विवेकानंद स्कूल कोलूआ रोड अशोकनगर में किया जाएगा। साथ ही योग कार्यक्रम समस्त अनुभाग स्तर,आयुष्मान आरोग्य मंदिर,समस्त शासकीय,अर्द्धशासकीय संस्थानों ग्राम पंचायतों,विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रात: 06 बजे से 7:45 बजे तक आयोजित होगा।
#ashoknagar