
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्षी दलों का संग्राम तेज हो गया है। मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पुलिस ने CJP के 500 अज्ञात कार्यकर्ताओं व आयोजकों पर FIR दर्ज कर CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। इसी बीच मुंबई में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में मेट्रो सिनेमा से BMC मुख्यालय तक इंडिया ब्लॉक का विशाल मार्च निकाला जा रहा है, जिसमें राज ठाकरे, कांग्रेस और NCP (शरद पवार गुट) शामिल हैं।
राजधानी दिल्ली में भी सियासी पारा चरम पर है। लेफ्ट समर्थित छात्र संगठन आइसा (AISA) ने इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक मार्च का ऐलान किया है, जिसके चलते चुनाव आयोग और जंतर-मंतर के आसपास धारा 163 लागू कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इससे पहले देर रात यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। दूसरी ओर, पी. चिदंबरम ने CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है, जबकि असदुद्दीन ओवैसी ने SIR और फॉर्म 7 के जरिए वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है।
#BreakingNews #IndianPolitics #IndiaAlliance #ElectionCommission #CECProtest #MumbaiNews #DelhiProtest #MaharashtraPolitics #PoliticalUpdate #FatafatNews