
ओजल्या चैरिटेबल ट्रस्ट ने बाल भवन के बच्चों के साथ बिताया प्रेरणादायी समय
करनाल, ओजल्या चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने आज बाल भवन, न्यायपुरी (मॉल रोड), करनाल में बच्चों के साथ एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए समय प्रबंधन (Time Management), जीवन में लक्ष्य का महत्व (Importance of Aim in Life) तथा एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने जैसे विषयों पर प्रेरक विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा नृत्य, कविता पाठ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। ट्रस्ट के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में जिला बाल कल्याण अधिकारी एवं बाल भवन की संचालिका श्रीमती मंजू चौधरी ने ओजल्या चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों के हित में किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बच्चों को प्रश्नोत्तरी गतिविधियों के साथ-साथ जलपान (रिफ्रेशमेंट) भी वितरित किया गया।
ट्रस्ट के सदस्यों ने बाल भवन परिसर का भ्रमण भी किया तथा वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कक्षाओं जैसे फैशन डिजाइनिंग, डे-केयर, हॉबी क्लासेज एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों का अवलोकन कर उनका समर्थन किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के निम्न सदस्य उपस्थित रहे:
1 REENA G
2.N.D GOEL G
3 RMA PURI G
4.KAVITA G
5.DEEPIKA G
6 SANJAY G
7.GUNJAN G
8.MUNISH G
9 SHAILZA G
10 NEENA G
यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास वृद्धि एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।
Karnal, Karnal | Jun 23, 2026