उदयपुर के 5 स्टार होटल में 5.74 लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट, तलाश में जुटी पुलिस
दिल्ली निवासी अनुराग यादव ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 14 से 23 अगस्त तक (10 दिन तक) उदयपुर के "द ओबरॉय उदय विलास" होटल में लग्जरी स्टे, लंच और डिनर का आनंद लिया।
24 अगस्त को चेक आउट के समय अनुराग यादव ने 5.74 लाख रुपए का बिल चुकाने से साफ मना कर दिया और दावा किया कि भुगतान ट्रैवल एजेंसी करेगी।
ट्रैवल एजेंसी 'मेकर बाहा' ने किसी भी ऐसी डील से इनकार कर दिया। जिसके बाद होटल के लायजनिंग मैनेजर की शिकायत पर अंबामाता थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
सब इंस्पेक्टर अजयराज सिंह के मुताबिक प्राथमिक दृष्टि में यह पर्यटक और एजेंसी की मिलीभगत से की गई धोखाधड़ी का मामला लग रहा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। #tourist
#udaipur #oberoiudaivilas #FraudCase #udaipurpolice
Girwa, Udaipur | Aug 27, 2026