
✨खुशियों की दास्तां✨
💠संपर्क अभियान में माया पाराशर की बिजली समस्या का हुआ तत्काल समाधान
➡️ शिविर में मौके पर खराब विद्युत मीटर की समस्या का किया गया निराकरण
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजित शिविरों में उपभोक्ताओं को नवीन विद्युत कनेक्शन, खराब विद्युत मीटर का प्रतिस्थापन, विद्युत बिल संबंधी समस्याओं सहित अन्य शिकायतों का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में इटारसी वितरण संभाग के अंतर्गत इटारसी शहर के वार्ड क्रमांक 34 स्थित मिलन गार्डन में आयोजित संपर्क शिविर में उपभोक्ता श्रीमती माया पाराशर ने अपने खराब विद्युत मीटर की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिविर स्थल पर ही उनका खराब मीटर बदल दिया गया।
अधिकारियों द्वारा उपभोक्ता को मीटर परिवर्तन एवं विद्युत सेवा से संबंधित आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। समस्या का मौके पर ही समाधान होने से श्रीमती माया पाराशर ने संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं विद्युत वितरण कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्युत उपभोक्ता को उसकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम समाधान उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से जिलेभर में संपर्क अभियान के माध्यम से शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Energy Madhya Pradesh