#गैर-इरादतन हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी अभिरक्षा में
#सुखपुरा,#बलिया
#थाना सुखपुरा पुलिस ने मारपीट/गैर-इरादतन हत्या के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है।
23 जून 2026 को उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव की टीम ने मु0अ0सं0 144/2026 धारा 105, 352 बीएनएस से जुड़े भोला राजभर उम्र 65 वर्ष, राजेश राजभर उम्र 45 वर्ष व 17 व 15 वर्ष के दो बाल अपचारियों को हरिपुर नहर से करमपुर जाने वाले रास्ते पर नहर पुलिया के पास से सुबह 11:20 बजे पकड़ा। सभी निवासी भरतपुरा थाना सुखपुरा के हैं।
विधिक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय भेजा गया। टीम में रि0का0 अंकुर पाण्डेय, विशाल शर्मा, अनुभव व अतिउल्लाह अंसारी शामिल रहे।