
#प्रयागराज: लालापुर में 60 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने जीजा पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप!
=========================
गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीप एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 29 सितंबर 2026 दिन मंगलवार
=========================
#प्रयागराज। लालापुर थाना क्षेत्र के ओठगी गांव में सोमवार सुबह 60 वर्षीय मोती लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोती लाल अपने जीजा भैया लाल (65) के घर रह रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, भैया लाल ने मोती लाल को करीब आठ महीने से अपने घर में रखा था। बताया गया कि मोती लाल पिछले करीब एक महीने से बीमार थे। भैया लाल ने इसकी जानकारी मोती लाल की पत्नी ऊषा देवी को दी थी, लेकिन ऊषा देवी ने कथित तौर पर इलाज कराने से मना कर दिया था।
#ऊषा देवी ने आरोप लगाया है कि भैया लाल ने मोती लाल से करीब 6 बीघा जमीन अपने नाम करा ली थी और इसके करीब 15 दिन बाद ही मोती लाल की मौत हो गई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
#शिकायत मिलने के बाद लालापुर थाना प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Prayagraj #PrayagrajNews #Lalapur #UttarPradesh #CrimeNews BreakingNews LocalNews PrayagrajPolice Investigation