झारखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के असर से राज्य के 17 जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम समेत कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं संथाल परगना, कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर के जिलों में वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। बारिश और बादलों के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि पलामू और गढ़वा में गर्मी का असर अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है।
#JharkhandWeather #RainAlert #IMDAlert #MonsoonUpdate #Ranchi #Khunti #Jamshedpur #Thunderstorm #LightningAlert #JharkhandNews #WeatherUpdate #newstel