Public App Logo
बाड़मेर में ACB की बड़ी कार्रवाई बाड़मेर एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुनाखेड़ा की ग्राम विकास अधिकारी सपना को ₹4,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टैगिंग करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी निरीक्षक देवाराम ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। यह पूरी कार्रवाई बाड़मेर एसीबी के एएसपी नरेंद्र कुमार के निर्देशन में की गई। मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है। #Barmer #ACB #Rajasthan #PMAY #BreakingNews - Gudha Malani News