अरवल के विकास की मांग को लेकर उपवास जारी! 🚨
अरवल जिले के स्थापना दिवस के मौके पर आज 20 अगस्त 2026 को अरवल बस स्टैंड में जिले को रेलवे लाइन से जोड़ने समेत कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम जारी है।
रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अरवल को रेलवे लाइन से जोड़ने, NH-139 को फोरलेन बनाने, बाईपास निर्माण, ट्रामा सेंटर की स्थापना और भ्रष्टाचार पर रोक जैसी मांगें प्रमुख हैं।
आंदोलनकारियों का कहना है कि अरवल जिला बने 26 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी जिले को बेहतर रेल और सड़क कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है। स्थापना दिवस पर आंदोलन के जरिए सरकार और प्रशासन का ध्यान इन जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित किया जा रहा है।
📢 सवाल साफ है—अरवल के विकास की मांग कब पूरी होगी?
#Arwal #ArwalNews #रेलआंदोलन #अरवल_रेलवे_लाइन #NH139 #फोरलेन #बाईपास #ट्रामा_सेंटर #अरवल_स्थापना_दिवस #ManojSinghYadav #PublicKiAwaazNews Public ki Awaz Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Aug 20, 2026