
अभाविप मुरैना ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में युवोत्कर्ष एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), मुरैना नगर द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में “युवोत्कर्ष एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन पीजी कॉलेज सभागार, मुरैना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उत्कृष्टता, राष्ट्रभावना एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति प्रेरणा जागृत करना तथा शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्य भारत प्रांत के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए चरित्र, संस्कार एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर युवाओं से समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीआरसी शिवराज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर मुरैना नगर के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक विद्यालय के टॉप-10 विद्यार्थियों एवं उच्च प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला।