
*जदयू के पूर्व विधायक अशोक सिंह राजद में शामिल, तेजस्वी बोले- बिहार में वोट चोरी से बनी फर्जी सरकार।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
औरंगाबाद 04.10.2026 शहर स्थित गांधी मैदान में रविवार को *रफीगंज से जदयू के दो बार विधायक रहे श्री अशोक कुमार सिंह जी* के राजद में शामिल होने को लेकर मिलन समारोह हुआ।।
समारोह में *नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव* ने राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में वोट चोरी के माध्यम से फर्जी सरकार बनाई गई है। आने वाले चुनाव में जनता इस सरकार को जवाब देगी और राजद के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी।।
तेजस्वी ने *मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार* पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कठपुतली बने हुए हैं।।
बिहार में पहली बार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों के नाम काटे गए। वोट के अधिकार से वंचित किए गए लोगों का जवाब आने वाले समय में सरकार को मिलेगा।
*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी* पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री पर सात हत्याओं के मामले में अभियुक्त होने का आरोप लगाया जाता रहा हो, वहां अपराध कैसे रुकेगा।
उन्होंने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के पिता का फोटो वायरल किए जाने के मामले का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।।
*पीएम पर भी बोला हमला*
उन्होंने कहा कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तेजस्वी ने हमला बोला।।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार का एक हिस्सा बाढ़ तो दूसरा सूखे की मार झेल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन मनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। आने वाले चुनाव में राजद के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी।।
*लालू-तेजस्वी ने हमेशा नीतीश का हाथ थामा: अशोक सिंह*
राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अशोक कुमार सिंह ने कहा कि उनके राजद में शामिल होने से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है, लेकिन यह दर्द जल्द ठीक हो जाएगा।।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी हमेशा राजपूत समाज के साथ खड़े रहे हैं। अब समाज के लोगों को भी उनके साथ खड़े होने की जरूरत है।
अशोक सिंह जी ने कहा कि जब तक *नीतीश कुमार जी* साथ रहे, उन्होंने पूरी निष्ठा से उनका साथ दिया। आज भी उन्हें *नीतीश कुमार जी* से कोई गिला-शिकवा नहीं है।
लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने हमेशा नीतीश कुमार का हाथ थामा, लेकिन भाजपा ने उन्हें भटकने के लिए छोड़ दिया। ऐसी परिस्थिति में जदयू में बने रहना उचित नहीं था।
उन्होंने कहा कि *उनके पिता वर्ष 1990 में गुरुआ से निर्दलीय विधायक रहे* और लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया था। इसलिए राजद में शामिल होना उनके लिए पैतृक घर में वापसी जैसा है।
उन्होंने दावा किया कि 2029 में औरंगाबाद लोकसभा सीट राजद के खाते में होगी और 2030 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा। 2030 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने का भी दावा किया।
' *चित्तौड़गढ़ का शेर अब राजद में आ गया'*
बोधगया विधायक एवं विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक सर्वजीत पासवान ने अशोक सिंह जी का स्वागत करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ का शेर अब राजद में आ गया है। राजपूत समाज के लोग हमेशा राजद के साथ रहे हैं।।
रघुवंश प्रसाद सिंह जी जैसे नेताओं के साथ समाज के लोगों ने कदम से कदम मिलाकर काम किया है। अब फिर एकजुट होकर राजद के साथ चलने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन विधायक अमरेंद्र कुशवाहा एवं अनिल टाइगर ने किया। समारोह में जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, विधान पार्षद सुनील सिंह, गोह तथा नबीनगर पूर्व विधायक भीम यादव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष हृदय उज्जवल, नबीनगर पूर्व प्रत्याशी आमोद चंद्रवंशी, राजद नेता अजीत यादव , राहुल आरजेडी, प्रिंस यादव, समेत राजद के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।