
ननखड़ी कॉलेज का विलय कांग्रेस सरकार का छात्र विरोधी फैसला, तुरंत वापस ले सरकार: कौल सिंह
बोले,लगभग 15 पंचायतों के छात्रों का भविष्य दांव पर, ननखड़ी कॉलेज का विलय तुरंत रद्द हो अन्यथा विरोध झेलने को तैयार रहे सरकार..
Bushahr Today TV
👇👇
"रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व हिमकोफेड चैयरमैन कौल सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा ननखड़ी डिग्री कॉलेज को विलय करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है,
कौल ने कहा कि ननखड़ी जैसे पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में कम छात्रों की संख्या का हवाला देकर कॉलेज बंद करना या मर्ज करना पूरी तरह गलत और छात्र विरोधी कदम है।
उन्होंने कहा कॉलेज के विलय होने से यहां के लगभग 15 पंचायतों के ग्रामीण इलाकों के गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों को भारी आर्थिक व मानसिक परेशानी होगी। यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मीलों दूर जाना पड़ेगा, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित होगी।उन्होंने कहा यह सीधे-सीधे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है,
उन्होंने कहा कि इस फैसले से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था कमजोर होगी और गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे।उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार छात्रों के शिक्षा के अधिकार का हनन कर रही है।
उन्होंने दो टूक शब्दों में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा हैं कि सरकार अपने इस फैसले पर तुरंत पुनर्विचार करे और छात्र हित को ध्यान में रखते हुए ननखड़ी कॉलेज को यथावत रखा जाए
उन्होंने कहा अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो भाजपा छात्र हित में सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी,
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा किकांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों को बंद करने का जनविरोधी काम किया है।यही इनके 4 साल के नाकामी भरे कार्यकाल की एकमात्र उपलब्धि रही है।