Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

कौन है रौशन आनंद यादव जिसै खान सर फंसाना चाहते हैं पटना के प्रसिद्ध शिक्षाविद और ज्ञान बिंदु अकादमी के संचालक रोशन आनंद यादव, जिन्हें हजारों विद्यार्थी "दारोगा गुरु" के नाम से जानते हैं, आज एक ऐसे मामले में चर्चा के केंद्र में हैं जिसने शिक्षा जगत और छात्रों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार पुलिस रिजल्ट के बाद ज्ञान बिंदु अकादमी और खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े लोगों के बीच विवाद हुआ। इस घटना के बाद आरोप लगाया गया कि रोशन आनंद यादव की ओर से हमला कराया गया और फायरिंग हुई। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई और उन्हें जेल भेज दिया गया। हालांकि बाद में सामने आई जानकारी और वायरल वीडियो को लेकर कई लोगों का दावा है कि फायरिंग की घटना को लेकर पहले जो बातें कही गई थीं, उनमें गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार जिन लोगों को फायरिंग करते हुए दिखाया गया, वे खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े सुरक्षा कर्मी बताए जा रहे हैं और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई भी की है। अब छात्रों और आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि किसी संस्थान के कर्मचारियों की कार्रवाई के आधार पर उसके संचालक को जिम्मेदार माना जा सकता है, तो फिर दूसरे पक्ष के मामले में वही मापदंड क्यों नहीं अपनाया जा रहा? यही कारण है कि हजारों विद्यार्थी सड़कों पर उतरकर रोशन आनंद यादव की रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। कई स्थानों पर कैंडल मार्च भी निकाले गए हैं। छात्रों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक प्रभाव, लोकप्रियता या दबाव के आधार पर नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर न्याय मिलना चाहिए।

Panapur, Saran | Jun 5, 2026