
राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की बेटी रंजना ने बढ़ाया प्रदेश का मान!
🟣 हरियाणा के करनाल मधुबन पुलिस अकादमी में हुआ ईवेंट!
निरमंड क्षेत्र की रहने वाली रंजना ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। वर्तमान में वह DPS JHAKRI में अपनी सेवाएँ दे रही हैं तथा लंबे समय से योग एवं खेल गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। Himachal Pradesh Yogasan Sports Association के लिए यह गर्व का विषय है कि एसोसिएशन से जुड़ी प्रतिभाशाली योगासन निर्णायक रंजना को Third All India Police Weightlifting Cluster 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर योगासन जज के रूप में अपनी सेवाएँ देने का अवसर प्राप्त हुआ।
रंजना एक प्रतिभाशाली एथलीट रह चुकी हैं तथा Athletics में NIS से प्रमाणित भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर योग की शिक्षा प्राप्त की है और निरंतर योग एवं खेलों के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
रंजना ने वर्ष 2006 में NCC के माध्यम से नई दिल्ली में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लिया था। विशेष बात यह रही कि वह अपने कॉलेज Rampur Bushahr से इस परेड में भाग लेने वाली पहली एवं एकमात्र छात्रा थीं, जिसने क्षेत्र और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।
वर्तमान में भी रंजना निरंतर योग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं तथा Himachal Pradesh Yogasan Sports Association के माध्यम से योगासन एवं योग के प्रचार-प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर रंजना ने Himachal Pradesh Yogasan Sports Association का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि एसोसिएशन के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास की वजह से ही आज उन्हें इतने बड़े राष्ट्रीय मंच पर पहुँचने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि Third All India Police Weightlifting Cluster 2026 जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में, जहाँ देशभर के पुलिस विभागों से जुड़े प्रतिभागी एवं अधिकारी उपस्थित थे, वहाँ योगासन जज के रूप में अपनी सेवाएँ देना उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।
उन्होंने विशेष रूप से आदरणीय डॉ. विवेक सूद जी (राज्य महासचिव), श्री विनोद कुमार जी (ज्वाइंट सेक्रेटरी), श्री अजय शर्मा जी (टेक्निकल डायरेक्टर), श्री लकी वालिया जी (आईटी एवं मीडिया प्रमुख) तथा श्रीमती मीनाक्षी परमार जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रंजना ने कहा कि भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ योगासन एवं हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी तथा युवाओं को योग और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का प्रयास करती रहेंगी।
ABN NEWS SONU THAKUR
#Ranjana #HimachalPradesh #HimachalNews #ABNNews #BreakingNews #Yoga #Yogasan #NationalLevel #PoliceWeightliftingCluster2026 #Karnal #MadhubanPoliceAcademy #IncredibleNirmand #Nirmand #DPSJhakri #HimachalKiBeti #WomenPower #ProudMoment #IndiaNews #TrendingNews #ViralNews #SportsNews #YogaJudge #NCC #RepublicDayParade #HimachalPride #YouthInspiration #Fitness #IndianSports #NewsUpdate
Kullu, Kullu | Jun 4, 2026