
थाना पहाड़ी पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार.पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्री निशिकान्त राय के मार्गदर्शन में थाना पहाड़ी पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 14.10.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक वादी द्वारा थाना पहाड़ी पर सूचना दी गयी कि उनकी की पुत्री घर से पढ़ने के लिए गई थी जो वापस घर नही आई। इस सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 208/26 धारा 87 बीएनएस अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्त मोनू पुत्र बोडीलाल निवासी ओदहा थाना सरधुवा को गिरफ्तार किया गया।विवेचक द्वारा पीड़िता को बरामद कर माननीय न्यायालय में अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता की बयान/मेडीकल के आधार पर मुकदमा उपर्युक्त में धारा 87 बीएनएस का लोप कर धारा 137(2), 64(1) व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी। ।
Mau, Chitrakoot | Oct 28, 2026