लापता युवती घने जंगल में मिली, SDRF ने बचाई जान
उत्तराखंड के रानीखेत क्षेत्र में 1 जुलाई से लापता चल रही मजखाली निवासी युवती को आखिरकार SDRF की टीम ने 5 दिनों की लगातार खोजबीन के बाद घने जंगल से घायल अवस्था में सकुशल बरामद कर लिया।
उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF पोस्ट सरियापानी की टीम ने सुंदरखाल से करीब 12–13 किलोमीटर दूर दुर्गम जंगल में युवती को खोज निकाला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी।
रेस्क्यू टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद स्ट्रेचर के सहारे कठिन रास्तों से निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया। इसके बाद एम्बुलेंस से उसे राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
SDRF के इस साहसिक और समर्पित रेस्क्यू अभियान की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
Uttarakhand live 24 Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Police
#Uttarakhand #Ranikhet #SDRF #RescueOperation #MissingGirl #ForestRescue #EmergencyResponse #SearchOperation #UttarakhandNews #BreakingNews