अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे को लेकर रामवृक्ष यादव का बड़ा काफिला रवाना, सैकड़ों समर्थकों के साथ एयरपोर्ट पहुंचने की तैयारी
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गोरखपुर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी संत कबीर नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव अपने लंबे काफिले के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रामवृक्ष यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव के दौरे के दौरान रामवृक्ष यादव लगभग 20 किलोमीटर तक रथ यात्रा में शामिल होंगे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की बात कही जा रही है।
अब सभी की निगाहें गोरखपुर एयरपोर्ट पर होने वाले स्वागत और अखिलेश यादव के आगामी कार्यक्रम पर टिकी हुई हैं।
Akhilesh Yadav
Samajwadi Party