
क्राइम न्यूज...
सिर नहर में, धड़ खेत में...कत्ल की यह साजिश जितनी खौफनाक थी,उतनी ही सुनियोजित भी...
UP के मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है।
18 मई को विक्षित कुमार उर्फ रॉकी की बागपत में हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव के दो टुकड़े किए गए। सिर को नहर में फेंक दिया गया, जबकि धड़ को मुजफ्फरनगर के एक खेत में गाड़ दिया गया ताकि पहचान और सबूत दोनों मिटाए जा सकें।
पुलिस जांच में सामने आया कि रॉकी ने रेनू से शादी की थी। रेनू के पहले पति से बेटा बादल था। आरोप है कि बादल को आशंका थी कि रॉकी और उसकी मां उसके पिता की संपत्ति पर कब्जा कर सकते हैं। इसी डर ने एक खौफनाक साजिश को जन्म दिया।
बादल ने अपनी मां रेनू को विश्वास में लेकर हत्या की योजना बनाई। रॉकी को बहाने से बागपत ले जाया गया, जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने में बादल, उसकी पत्नी, दोस्त शुभम और भाड़े के हत्यारे मोंटी की भूमिका भी सामने आई है।
पुलिस ने धड़ बरामद कर लिया है और आरोपी मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
"जिस मां की गोद बेटे को इंसान बनाती है, उसी गोद में अगर साजिश पलने लगे तो रिश्ते भी अपराध की सबसे खतरनाक जमीन बन जाते हैं।"