Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति द्वारा राज्यस्तरीय सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन छपरा:अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के तत्वावधान में आगामी 06 जून 2026 को एक दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य न्याय व्यवस्था के तीनों महत्वपूर्ण स्तंभों — न्याय देने वाले, न्याय दिलाने वाले एवं न्याय पाने वाले — को सशक्त बनाना तथा उनके अधिकारों एवं आवश्यक मांगों को उचित मंच प्रदान कर सरकार एवं संबंधित प्राधिकरणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उन्हें धरातल पर लागू कराने हेतु सार्थक पहल करना है। सम्मेलन में न्यायिक व्यवस्था, अधिवक्ता कल्याण, विधिक सुधार, आम नागरिकों को सुलभ न्याय तथा युवा अधिवक्ताओं के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से अधिवक्ता, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, कानून मंत्री,सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, विधि छात्र एवं गणमान्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार राज्य बार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष **** के जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान एवं अधिवक्ता हितों के लिए किए गए कार्यों पर आधारित जीवनी पुस्तक का भी विधिवत विमोचन किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा के तहत Youth Advocates Forum का बिहार राज्य स्तर पर विस्तार किया जाएगा। जिला विधि मंडल, छपरा से प्रारंभ हुए इस संगठन को अब बिहार राज्य बार परिषद के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों तक विस्तारित करने की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही सभी जिलों में नवीन जिला स्तरीय समितियों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करने की भी घोषणा की जाएगी। Youth Advocates Forum का मुख्य उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा, व्यावसायिक उन्नयन, विधिक प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार के अवसरों के विस्तार तथा अधिवक्ता हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान हेतु संगठित एवं प्रभावी मंच प्रदान करना है। अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति ने राज्य के सभी अधिवक्ताओं, विधि छात्रों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित कर न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया है। आज के प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सुरेन्द्र नाथ सिंह बेजोड़, पर्व लोक अभियोजक, बीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष, विकास सिंह राठौर, युवा प्रदेश महामंत्री, राकेश रंजन श्रीवास्तव, रचित भारती, उपाध्यक्ष, पंकज सिंह, अमित कुमार, जयवर्धन, आमोद विद्यार्थी, प्रकाश चंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार यादव, आशुतोष मिश्रा, विकास सोनी अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। #indian #bihar #saran

Chapra, Saran | Jun 2, 2026
अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति द्वारा राज्यस्तरीय सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन छपरा:अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के तत्वावधान में आगामी 06 जून 2026 को एक दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य न्याय व्यवस्था के तीनों महत्वपूर्ण स्तंभों — न्याय देने वाले, न्याय दिलाने वाले एवं न्याय पाने वाले — को सशक्त बनाना तथा उनके अधिकारों एवं आवश्यक मांगों को उचित मंच प्रदान कर सरकार एवं संबंधित प्राधिकरणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर उन्हें धरातल पर लागू कराने हेतु सार्थक पहल करना है। सम्मेलन में न्यायिक व्यवस्था, अधिवक्ता कल्याण, विधिक सुधार, आम नागरिकों को सुलभ न्याय तथा युवा अधिवक्ताओं के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से अधिवक्ता, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, कानून मंत्री,सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, विधि छात्र एवं गणमान्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार राज्य बार परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष **** के जीवन संघर्ष, सामाजिक योगदान एवं अधिवक्ता हितों के लिए किए गए कार्यों पर आधारित जीवनी पुस्तक का भी विधिवत विमोचन किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा के तहत Youth Advocates Forum का बिहार राज्य स्तर पर विस्तार किया जाएगा। जिला विधि मंडल, छपरा से प्रारंभ हुए इस संगठन को अब बिहार राज्य बार परिषद के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों तक विस्तारित करने की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही सभी जिलों में नवीन जिला स्तरीय समितियों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करने की भी घोषणा की जाएगी। Youth Advocates Forum का मुख्य उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा, व्यावसायिक उन्नयन, विधिक प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार के अवसरों के विस्तार तथा अधिवक्ता हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान हेतु संगठित एवं प्रभावी मंच प्रदान करना है। अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति ने राज्य के सभी अधिवक्ताओं, विधि छात्रों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित कर न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया है। आज के प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सुरेन्द्र नाथ सिंह बेजोड़, पर्व लोक अभियोजक, बीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष, विकास सिंह राठौर, युवा प्रदेश महामंत्री, राकेश रंजन श्रीवास्तव, रचित भारती, उपाध्यक्ष, पंकज सिंह, अमित कुमार, जयवर्धन, आमोद विद्यार्थी, प्रकाश चंद्र मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार यादव, आशुतोष मिश्रा, विकास सोनी अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। #indian #bihar #saran - Chapra News