
#राठ: बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
🔹 पति के साथ मोपेड से घर लौट रही थीं मत्ती, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
🔹 दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया, शव घर पहुंचते ही मचा चीख-पुकार
राठ (हमीरपुर)। बागेश्वर धाम से पति के साथ दर्शन कर मोपेड से घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हरपालपुर और अलीपुरा के बीच सिद्ध बाबा स्थान के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गईं और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राठ नगर के अतरौलिया मोहल्ला निवासी परमलाल प्रजापति ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी पत्नी मत्ती (40) के साथ मोपेड से बागेश्वर धाम दर्शन करने गए थे। बुधवार को दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सिद्ध बाबा स्थान के पास यह हादसा हो गया।
परमलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी पत्नी मत्ती गल्ला मंडी में अनाज की छनाई का काम करती थीं। मत्ती अपने पीछे बेटे रामहेत और बेटी प्रार्थना को छोड़ गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां को खोने वाले दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
🙏 दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं।
📲 Rath Times से जुड़ें
👍 खबर पसंद आए तो लाइक करें।
🔄 दूसरों तक पहुंचाने के लिए शेयर करें।
💬 अपनी संवेदनाएं कमेंट में व्यक्त करें।
🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Rath Times को फॉलो करें।
#RathTimes #everyone #हमीरपुर #सड़कहादसा #बागेश्वरधाम #foryou #fbreels #viralfb
Rath, Hamirpur | Oct 18, 2026