नैनीताल जिले में करणी सेना को बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष कपिल बटिस्टा ने दिया इस्तीफा; कांग्रेस या भाजपा में जाने की चर्चाएं तेज!
रिपोर्ट: अरबाज़ खान
लोकेशन: नैनीताल, उत्तराखंड
उत्तराखंड के नैनीताल जिले से करणी सेना को बड़ा झटका लगने की खबर सामने आई है। करणी सेना के जिला अध्यक्ष कपिल बटिस्टा ने संगठन से अपना रिश्ता तोड़ते हुए जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वहीं, अब चर्चा यह भी है कि कपिल बटिस्टा जल्द ही कांग्रेस या भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, वह किस राजनीतिक दल में शामिल होंगे, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में सभी की निगाहें उनके अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हुई हैं।
अब देखना होगा कि करणी सेना से इस्तीफे के बाद कपिल बटिस्टा किस पार्टी के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हैं।
#KarniSena #KapilBatista #करणीसेना #कपिलबटिस्टा #NainitalNews #नैनीताल #UttarakhandNews #उत्तराखंडन्यूज #BreakingNews #Congress #BJP #PoliticalNews #RamnagarNews #ArbazKhan #LatestNews