शिवाला महंत रोड पर लगा भीषण जाम, CNG पंप के पास वाहनों की कतार से लोग परेशान
मिर्जापुर। नगर के शिवाला महंत रोड पर रविवार शाम को जबरदस्त जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में स्थित CNG पंप पर गैस भरवाने के लिए बड़ी संख्या में वाहन पहुंचते हैं, जिससे अक्सर सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार जाम इतना लंबा हो जाता है कि लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।