सेवा सेतु से शासकीय सेवाएं अब और सहज
सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से अब सरकारी सेवाएं आमजन को सरलता और सहजता से उपलब्ध हो रही हैं। सेवा सेतु पोर्टल के जरिए प्राप्त 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इससे समय और आवागमन के खर्च की बचत के साथ नागरिकों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुशासन सरकार लगातार प्रयासरत है कि हर नागरिक तक शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से पहुंचें।
#SevaSetuApp #GoodGovernance #PublicServices #Chhattisgarh #Sushasansarkar
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh