
16 जुलाई को आईटीआई छतरपुर में प्लेसमेंट ड्राइव
------
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) छतरपुर में 16 जुलाई 2026, गुरुवार को प्रतिष्ठित कंपनी Kheria Autocomp Limited, अहमदाबाद (गुजरात) द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। यह प्लेसमेंट ड्राइव प्रातः 10 बजे से आईटीआई परिसर, बड़ी बगराजन देवी मंदिर के पास, महोबा बायपास रोड, छतरपुर में आयोजित होगी।
प्लेसमेंट ड्राइव में 10वीं उत्तीर्ण एवं आईटीआई के सभी इंजीनियरिंग ट्रेड के उत्तीर्ण अथवा वर्ष 2026 के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को 26,570 रुपये प्रतिमाह (CTC) का वेतन प्रदान किया जाएगा। चयन कंपनी के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
संस्था के प्राचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, जिनमें 10वीं की अंकसूची, आईटीआई की अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा तथा सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ लेकर उपस्थित होने की अपील की है।
यह प्लेसमेंट ड्राइव जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
@jansamparkmp
#chhatarpur