
मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई! देशी पिस्टल और 4 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास व लूट के मामले भी दर्ज
मुजफ्फरपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमौली चौक के पास पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान औराई थाना क्षेत्र के विकास कुमार यादव के रूप में हुई है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 अक्टूबर 2026 को बेनीबाद थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रमौली चौक के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और विकास कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
इस मामले में बेनीबाद थाना कांड संख्या 156/26 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध औराई थाना में हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट तथा जजुआर ओपी में लूट और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है।
#MuzaffarpurPolice #MuzaffarpurNews #BenibadPolice #CrimeNewsBihar #TirhutNow