
ढलियारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया योग*
*180 कैडेट्स ने लिया भाग, 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' का दिया संदेश*
*ढलियारा, 21 जून 2026 ।। News123 ।। *राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा* में आज *12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन *6 एच.पी. (I) कंपनी एनसीसी* के *लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह* के दिशा-निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
इस योग सत्र में *राजकीय महाविद्यालय ढलियारा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर* एवं *राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली* के लगभग *180 एनसीसी कैडेट्स* ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ *'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य'* थीम पर योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अभ्यास से हुआ। कैडेट्स ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
*श्री सुनील कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा* ने कहा, "विद्यालय में ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।"
कार्यक्रम का संचालन *एएनओ मुकेश शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा*, *एएनओ डॉ. कपिल सूद, राजकीय महाविद्यालय ढलियारा*, *एएनओ विवेकानंद शर्मा* एवं *एएनओ दीपक धीमान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली* द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर *6 एच.पी. (I) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना* से *नायब सूबेदार जतिंदर कुमार* एवं *नायब सूबेदार सोनू कुमार* भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। *इस उपलक्ष्य पर सभी कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट भी वितरित की गई।*