प्रकृति के साथ जन्मदिन की एक नई शुरुआत! 🌱✨आज अरिका (सुपुत्री श्री सुनील कुमार जी) ने अपने जन्मदिन को एक बेहद अनोखे और नेक तरीके से मनाया। केक और मोमबत्तियों के पारंपरिक जश्न से हटकर, अरिका ने आज विवेकानंद पार्क में 'त्रिवेणी' (नीम, पीपल और बरगद) का रोपण कर धरती माँ को एक सुंदर उपहार दिया।यह त्रिवेणी सिर्फ पौधे नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा, छाया और जीवन का संदेश हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अरिका का यह कदम हम सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है।अरिका बेटा, आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं! भगवान आपको हमेशा स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु रखें। आप इसी तरह समाज और प्रकृति के कल्याण के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करती रहो। 🎂🎉