मनाली मॉल रोड पर किसी भी प्रकार का राखी स्टॉल नहीं लगाया जाएगा :-चंद्रा पधान अध्यक्ष नगर परिषद मनाली
रक्षाबंधन पर राखी स्टॉल लगाने संबंधी महत्वपूर्ण सूचना
Kullu Times
रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए सभी राखी विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि इस बार मॉल रोड पर किसी भी प्रकार का राखी स्टॉल नहीं लगाया जाएगा। मॉल रोड स्थित पार्क में भी किसी को स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं होगी।
केवल मनु मार्केट में जिन दुकानदारों की अपनी दुकानें हैं, वे अपनी दुकान के सामने/अपनी दुकान पर राखी का स्टॉल लगा सकते हैं।इसके अलावा जो भी व्यक्ति राखी का स्टॉल लगाना चाहता है, उसके लिए रामबाग में निर्धारित स्थान पर ही स्टॉल लगाने की व्यवस्था की जाएगी, और यह व्यवस्था केवल मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए होगी।और एक परिवार ,एक स्टाल अपने आधार कार्ड के साथ एप्लिकेशन नगर परिषद को जमा करेंसभी राखी विक्रेताओं से अनुरोध है कि नगर परिषद द्वारा निर्धारित नियमों एवं स्थान का पालन करें और मनाली की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें।
नगर परिषद मनाली, स्वच्छ मनाली सुंदर मनाली।
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026