बिहार के 101 अनुमंडलों में खुलेंगे नए आवासीय विद्यालय, TRE-4 से 927 शिक्षकों की होगी नियुक्ति
पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने घोषणा की कि राज्य के 101 अनुमंडलों में बालिकाओं के लिए नए आवासीय +2 उच्च विद्यालय खोले जाएंगे। इनमें बालकों के लिए 720 बेड और बालिकाओं के लिए 520 बेड की क्षमता विकसित की जाएगी। साथ ही अनुमंडल स्तर पर बालिकाओं तथा प्रमंडल स्तर पर बालकों के लिए 100-100 बेड क्षमता वाले जननायक कर्पूरी छात्रावास भी बनाए जाएंगे।
मंत्री ने बताया कि कन्या +2 उच्च विद्यालयों में रिक्त 927 शिक्षकों के पदों पर TRE-4 के माध्यम से नियुक्ति होगी, जिसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी गई है। इसके अलावा विभाग पुलिस, फायर सर्विस एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 12वीं पास छात्राओं को ₹50 हजार तक का लैपटॉप उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी काम कर रहा है। साथ ही 10 नए अन्य पिछड़ा वर्ग सैनिक स्कूल खोलने और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल शुरू करने की भी तैयारी है।
Chapra, Saran | Jul 9, 2026