
#हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
#बलिया। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई।
वादी ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था कि 27.07.2026 की रात लगभग 09 बजे उसका पुत्र कदम चौराहा पर सामान खरीदने जा रहा था। टोलटैक्स जीप स्टैंड के पास पूर्व के विवाद में पवन चौबे निवासी काशीपुर शिवपुरी कालोनी और गोलू पटेल उर्फ वीर बजरंगी निवासी बेदुआ अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि गोलू पटेल और पवन चौबे ने जान मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-300/2026 धारा 191(2), 109(1), 110, 115(2), 352, 351(3) BNS पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
दिनांक 01.08.2026 को उ0नि0 शंशाक पाण्डेय मय हमराह हे0का0 माधव सिंह यादव, का0 रवि कुमार व का0 हर्षवर्धन सिंह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। मुखबिर की सूचना पर बेदुआ मोहल्ला के पास से समय 09:10 बजे अभियुक्त गोलू पटेल उर्फ बजरंगी पटेल पुत्र राजेश पटेल निवासी पानी टंकी के पास जापलिनगंज थाना कोतवाली उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।