
सिरसा में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानः नहीं मिल रहा डीएपी, कम बारिश होने से चिंता, घग्गर नदी में बने सूखे जैसे हालात....
सिरसा जिले के किसान एक तरफ तो सूखा तो दूसरी ओर खाद की कमी की मार झेल रहे हैं। इस बार पूरा मानसून सीजन बीत गया, लेकिन जिले में बहुत कम बारिश हुई है। जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई ही नहीं और आसपास के जिलों में भी बारिश कम हुई है। इसका असर घग्गर में आने वाले पानी पर पड़ा है, जो कभी फुल हो जाती थी। इस बार घग्गर भी सूखे जैसी है।
सीजन बीत जाने के बावजूद घग्गर में पानी सिर्फ तलहटी तक ही चल रहा है और किनारों तक ही नहीं पहुंचा। घग्गर में मुश्किल से 500-600 क्यूसेक पानी चल रहा है। इसी घग्गर की बदौलत इससे निकलने वाली कच्ची नहरों में पानी छोड़ दिया जाता था। घग्गर के साथ लगते 25 से 30 गांवों के किसान घग्गर के पानी से अपनी फसल पका लेते थे। पर्याप्त पानी न मिलने से फसल बर्बाद हो गई।
दूसरा, अब किसानों को आगे सरसों की बुवाई करनी है। डीएपी के लिए मारामारी हो रही है। किसान सुबह से ही डीएपी लेने के लिए अनाज मंडी में पहुंच जाते हैं, पर शाम तक चक्कर काटने के बाद भी खाद नहीं मिलती। कुछ किसानों को टोकन मिल जाते हैं तो कुछ किसान वंचित रह जाते हैं। सरकारी कार्यालयों से लेकर किसान रेस्ट हाउस में भी किसानों की भीड़ रहती है।
@BardwalDragonFruitFarm
#gokulsetia #sirsabreaking #santoshbeniwal #sirsatody #gokul #takkrtoday #AbhayChautala
Sirsa, Sirsa | Sep 27, 2026