यूरिया से भरा ट्रक छोड़कर क्यों भागा चालक? नेपाल तस्करी या कालाबाजारी का बड़ा खेल, पुलिस ने किया जब्त!
ढाका-घोड़ासहन रोड में विशंभरपुर के पास कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यूरिया खाद से लदा एक संदिग्ध ट्रक जब्त किया गया है। अधिकारियों के एक्शन मोड में आते ही और कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
📌 मामले के मुख्य बिंदु:
🔹 जब्त ट्रक को ढाका थाना लाया गया है, जहां एसडीओ विजय कुमार के निर्देश पर यूरिया बैग्स की गिनती कराई जा रही है।
🔹 कृषि पदाधिकारी के अनुसार, ट्रक में 500 से अधिक यूरिया बैग होने की संभावना है। फिलहाल किसी ने इस पर दावा नहीं किया है।
🔹 प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यूरिया की इस बड़ी खेप को नेपाल भेजने या स्थानीय स्तर पर कालाबाजारी के उद्देश्य से लाया गया था।
🔹 गिनती पूरी होने के बाद ट्रक चालक, मालिक और अन्य दोषियों के खिलाफ खाद कालाबाजारी की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
आपको बता �