
मुजफ्फरपुर पुलिस ने 11 लाख से अधिक नगद कैश सहित 10 लाख के गहने के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया।
मुज़फ्फरपुर पुलिस ने 4 अलग अलग चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार जिसके पास से ₹11.37 लाख 10 लाख गहने 5 सैलेंडर, 1 साइकिल को बरामद किया गया है।
बीते 29 जून को अहियापुर थाना क्षेत्र सैयद कॉलोनी निवासी खली कुज्जमा के घर से अज्ञात चोरों ने एक बैग में रखें 10 लाख रु नगद सहित अन्य दस्तावेजों की चोरी कर ली थी। इसके साथ ही लगतार हो रही चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस ने मामला को गंभीरता लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश पर व सिटी SP के अनुश्रवण पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व Town SDPO 02 विनीता सिंहा के द्वारा किया। जिसमें अहियापुर थाना प्रभारी शरत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। इसी करी में 13, 14 की मध्य रात्रि को अहियापुर थाना पुलिस ने चंदवारा छिटभगवातीपुर में धर्मेंद्र साहनी उर्फ़ गुल्ला के घर में छापेमारी की जिसके घर से क़रीब 10 लाख से अधिक नगद कैश 10 लाख के सोने चांदी के विभिन्न जेवर 5 गैस सिलेंडर एक कैमरा, 1 हीरो की साइकिल 2 बैग जैकेट एक कोट और तकिया का खोल बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने धर्मेंद साहनी उर्फ़ गुल्ला के घर से उसके भतीजा नीतीश कुमार व उसके साला जो सरैया थाना क्षेत्र के चकना गांव निवासी दुर्गेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुल्ला के निशानदेही पर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदवारा सोडा गोदाम चौक निवासी मिथुन महतो को भी गिरफ्तार किया हैं। जिसके पास से भी कैश बरामद हुआ हैं।
पूरे मामले को लेकर टाउन विनीता सिंहा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाकों में लगातार चोरी की शिकायत मिल रही थी इसी करी में 30 जून 2026 को वादी खलीकुज्जमा ने अहियापुर थाना में आवेदन देकर बताया था कि 29 जून की रात अज्ञात चोर उनके घर से लाखों रुपया नकद, आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस की मूल प्रति, घर की चाबी का गुच्छा, तीन मोबाइल फोन, एक एप्पल वॉच सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में अहियापुर थाना कांड संख्या 1111/26 दर्ज किया गया था।
इसी मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं। पूछताछ के दौरान चारों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कांड संख्या 800/26, 872/26, 1044/26 एवं 1111/26 सहित कुल चार चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। यह सभी पहले घरों की रेकी करते थे फिर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए अभियुक्त धर्मेंद्र साहनी और मिथुन महतो पूर्व में भी शराब बेचने और पीने मामले में जेल जा चुका हैं।